फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पिकअप पलटी, दंपती समेत चार की मौत, नौ की हालत गंभीर; हैलट रेफर

Wed, 13 Sep 2023 05:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Accident: पुलिस ने सभी घायलों को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें एक मासूम बच्ची और महिला समेत चार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
kanpu road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू के अफजलपुर मोड के पास बुधवार शाम ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित डंपर ने सवारियों से भरी पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार दंपती समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची समेत नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

हादसे के वक्त पिकअप चालक नौबस्ता से सवारियां लेकर घाटमपुर जा रहा था। वहीं मृतक परिवार संग नौबस्ता के मछरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती बेटी को देखने आए हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया।
यहां से नौ घायलों को हैलट रेफर कर दिया गया है। घाटमपुर के भदरस निवासी सादिक (55) बुधवार सुबह अपनी पत्नी सहनाज (45) के साथ नौबस्ता के मछरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती बेटी अफसाना को देखने गए हुए थे। वहां उसका ऑपरेशन हुआ था। शाम करीब चार बजे वापसी के वक्त वह अपने साढू कुदरत साली हाजरा (42) व परिवार के अन्य लोगों के साथ नौबस्ता से पिकअप में बैठकर वापस घाटमपुर आ रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

पिकअप से उछलकर सड़क पर गिरीं सवारियां
उसमें पहले से ही नौ सवारियां बैठी थीं। पिकअप बिधनू के अफजलपुर मोड़ के पास पहुंची ही थी घाटमपुर की ओर से नौबस्ता की ओर आ रही तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक के चक्कर में आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारते हुए सामने से पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि चार सवारियां पिकअप से उछलकर सड़क पर जा गिरीं।

मौके से भागने लगा था डंपर चालक
वहीं पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में सभी सवारियां गंभीर रुप से घायल हो गई। इधर हादसे के डंपर चालक मौके से भागने लगा। जिसे राहगीरों ने ओवरटेक कर तेजीपुरवा के पास दबोच लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

नौ लोगों को हैलट रेफर किया
इधर राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सादिक (55),उनकी पत्नी सहनाज (45), साली हाजरा (42) और चार साल के बच्चे गोलू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल डेढ़ साल की मासूम शिफा समेत नौ लोगों को हैलट रेफर कर दिया।

ये हुए हैलट में भर्ती
घायलों में शिवदेवी (27) पत्नी जयचंद निवासी हरबसपुर, घाटमपुर निवासी अनीस अहमद (34) पुत्र रफीक, नसरूद्दीन (27), कमालपुर निवासी कुदरत (44), छालपुर निवासी फुकरान पुत्र अच्छन, घाटमपुर निवासी मुस्तकीन (23), घाटमपुर निवासी सदाम (27) पुत्र छुन्ने व तौफिक की डेढ़ साल की बेटी शिफा शामिल हैं।
विज्ञापन

सड़क हादसे में दंपती समेत चार लोगों की मौत हुई है। जबकि एक मासूम समेत नौ लोगों को हैलट में भर्ती कराया गया है। इसके साथ डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगेे की कार्रवाई की जा रही है।  -रविंद्र कुमार, डीसीपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें