शासन को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन
मामले में अमर उजाला ने सुनील कुमार के दब चुके इस प्रकरण को फिर से शासन, प्रशासन के सामने लाने का प्रयास किया। मंगलवार को इंटेलिजेंस के अधिकारी ने सुनील कुमार से संपर्क किया। उनसे दस्तावेज मांगे और दोषी के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है। हालांकि, सुनील कुमार वर्तमान में दिल्ली में होने के कारण अभी दस्तावेज नहीं सौंप पाए हैं।