खूंखार डाकुओं के आतंक से वर्ल्ड फेमस चंबल घाटी से जुड़े इटावा शहर की बेटी अपने ‘बोल्ड’ अंदाज से सबके होश उड़ा रही है। यूपी के इटावा में जन्मीं पिया बाजपेई ने 'द वर्जिन' बोल्ड शॉर्ट फिल्म से दर्शकों को हैरान कर दिया था। कम उम्र में बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक अपनी जानदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली पिया बाजपेई की नई फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। एक्टर दर्शन कुमार के साथ ‘मिर्जा जूलियट’ फिल्म के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर पिया ने बड़ा धमाल मचा दिया है। पब्लिक और क्रिटिक्स के द्वारा मिले अच्छे रिव्यू के बाद पिया बेहद खुश हैं। पिया बाजपेई, दर्शन कुमार के साथ ही इस फिल्म में स्वानंद किरकिरे, प्रियांशु चटर्जी भी नजर आए हैं।
पिया के होश उड़ा देने वाले डायलॉग...
ये डंडवा देख रहे हो घुसेड़ देंगे आंखिन में बवासीर हो जाएगा...
विज्ञापन
2 of 7
पिया बाजपेई
तमिल फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री
कुख्यात डकैतों के आतंक के चलते अर्से तक खासी बदनाम रही चंबल घाटी की छवि उत्तर प्रदेश के इटावा की एक साधारण लड़की के बदौलत तब्दील होने के आसार हैं। यह लड़की कोई और नहीं, इटावा की बेटी पिया बाजपेई है। पिया बाजपेई हिंदी भाषी होने के बाबजूद तमिल फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री है। तमिल फिल्मों मे कामयाबी हासिल करने के बाद पिया हिंदी फिल्मों में अपनी कामयाबी का परचम लहराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
3 of 7
फिल्म मिर्जा जुलिएट का एक दृश्य
‘मिर्जा जूलियट’ में पिया के धमाकेदार डायलॉग
1. ये डंडवा देख रहे हो घुसेड़ देंगे आंखिन में बवासीर हो जाएगा
2. तुमने कभी सेक्स किया है, कभी किया है तो बताओ न शादी के बाद पति को बताएंगे हमें ज्यादा नॉलेज है इस बारे में
3. हाथ मत लगाओ किसी की होने वाली बीवी हूं मैं समझे नहीं तो...
4. अब तो मुझे उस ...ये से ही शादी करनी पड़ेगी
4 of 7
पिया बाजपेई
हैरान कर देगी पिया के संघर्ष की कहानी
पिया बाजपेयी यूपी के इटावा शहर में 27 दिसंबर 1990 को पैदा हुई थीं। पिया बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं लेकिन घरवालों को ये मंजूर नहीं था। दिल्ली जाकर पिया ने कम्प्यूटर कोर्स किया इसके बाद पिया ने कई छोटी-मोटी नौकरियां भी कीं लेकिन उनका सपना बड़ा था। नौकरी और ट्यूशन पढ़ाकर कमाये खुद के पैसों के बल पर पिया मुंबई पहुंचीं और फिल्म इंडस्ट्री में अपना संघर्ष शुरू कर दिया। पिया ने कई धारावाहिकों में डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। इसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं।
विज्ञापन
5 of 7
पिया बाजपेई
अमिताभ बच्चन और धोनी के साथ किया काम
मॉडलिंग करते हुए पिया ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ एड फिल्मों में काम किया। इसके बाद पिया की किस्मत का सितारा बुलंद हो गया। साल 2008 से अब तक पिया 27 से ज्यादा फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। साउथ की फिल्मों में पिया बाजपेयी काफी फेमस हैं। 'द वर्जिन' जैसी बोल्ड शॉर्ट फिल्म करने के बाद पिया 'मिर्जा जूलियट' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। यह पिया की दूसरी हिन्दी फिल्म है। इससे पहले वह रणदीप हुड्डा के साथ 'लाल रंग' में नजर आई थीं।
विज्ञापन
6 of 7
पिया बाजपेई
इटावा की रहने वाली पिया को 'मिर्जा जूलियट' से काफी उम्मीदें हैं। पिया ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि 'मिर्जा जूलियट' में मेरे हीरो दर्शन कुमार है। दर्शन इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के साथ 'मैरी कॉम' में काम तो कर ही चुके है, ऐश्वर्य राय की फिल्म 'सरबजीत' में भी उन्होने बेहतरीन काम किया है। इस फिल्म में मेरा किरदार जूली शुक्ला और दर्शन कुमार का किरदार मिर्जा का होगा। 'तुम बिन' फिल्म में हीरो की भूमिका अदा कर चुके प्रिंयाशु चटर्जी मेरे बड़े भाई की भूमिका मे दिखेंगे।
आगे की स्लाइड में देखें 'मिर्जा जूलियट' फिल्म का ट्रेलर...