कानपुर के अनवरगंज में एक जिम संचालक हैदर अली ने बैनर पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण के साथ एडिटेड फोटो लगाई। लोगों पर रौब गांठता था और देर रात तक जिम चलाता था।
शिकायत मिलने पर रविवार को पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। तत्काल बैनर को हटवाया और जिम संचालक पर धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
सात साल से कम की सजा होने की वजह से आरोपी को थाने से जमानत दी गई। एसीपी अनवरगंज ने बताया कि हैदर तेज आवाज में गाने बजाता था जो विरोध करता था उससे कहता था कि पुलिस कमिश्नर हमारे बेहद करीबी हैं मुकदमा दर्ज करवा दूंगा।
किसी भी अधिकारी की फोटो को बैनर, फ्लैक्स, पोस्टर आदि में बिना अनुमति के प्रयोग न करें। जो भी ऐसा करेगा उस पर इसी तरह से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर अभियान भी शुरू किया जाएगा।
असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर