फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा छूटने पर महाविद्यालय गेट पर छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। मुक्तापुर स्थित पूज्य भाऊ राव देवरस महाविद्यालय में पर्यावरण अध्ययन का पेपर छूट जाने से गुस्साए करीब दो सौ छात्रों ने गेट पर खड़े होकर करीब दो घंटे तक हंगामा काटा। जिससे परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय समय से नहीं पहुंच सकी। सूचना पर पुलिस के आने पर प्राचार्य ने छात्रों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

कानपुर विश्वविद्यालय की पूर्व में जारी स्कीम के अनुसार एक अगस्त को बीए, बीएससी व बीकॉम के विद्यार्थियों की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा 2 बजे से निर्धारित की गई थी। बाद मेें 25 जुलाई को विश्वविद्यालय से जारी आदेश में परीक्षा का समय बदल कर दिया गया। जिसमें बीए की परीक्षा सुबह 8 से 9:30, बीएससी व बीकॉम की परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर 12:30 कर दिया गया।
समय बदलने की जानकारी पा चुके छात्र तो निर्धारित समय पर परीक्षा देने पहुंच गए, वहीं करीब 200 छात्र पूर्व में निर्धारित समय दो बजे पहुंचे। परीक्षा हो जाने की जानकारी मिलते ही छात्र गेट पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। जिसकी वजह से कापियों का बंडल भी विश्वविद्यालय नहीं जा सका। वहीं कॉलेज का सारा स्टाफ भी अंदर कैद होकर रह गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के चेयरमैन राघवेंद्र सिंह ने छात्रों के हंगामा करने की सूचना डायल 112 पर दी। जिस पर पामा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में प्राचार्य असफर खान ने छात्रों को आश्वासन दिया कि परीक्षा छूटने के बाबत विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया गया है। छात्रों के भविष्य को देखते हुए जल्द ही दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।
प्राचार्य के समझाने के बाद छात्र शाम करीब चार बजे शांत होकर घर लौटे। जिसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल विश्वविद्यालय भेजा जा सका। प्राचार्य अफसर खान ने बताया कि विश्वविद्यालय से दोबारा परीक्षा कराने के आश्वासन पर छात्र करीब दो घंटे बाद वापस घर चले गए।
आरएसजीयू कॉलेज में 112 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
पुखरायां। आरएसजीयू पीजी कॉलेज में रविवार को पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा कराई गई। इसमें 112 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। परीक्षा सहायक डॉ. पर्वत सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में बीए द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के 438 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
जिसमें 344 परीक्षार्थी उपस्थिति हुए, 92 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। वहीं द्वितीय पाली में बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष के 60 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिसके सापेक्ष 40 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जिसमें 20 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें