हमीरपुर जिले के युवाओं में अवैध असलहों के प्रदर्शन का जुनून कम नहीं हो रहा। निखिल राजपूत के नाम से बने सोशल मीडिया एकाउंट पर स्टोरी में एक फोटो अपलोड की गई। इसमें दो युवक अपने हाथों में अवैध तमंचा लिए बैठे हैं। निखिल राजपूत राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
फोटो के ऊपर लिखा है क्या बोलती पब्लिक। लोगों ने इस फोटो का स्क्रीन शॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं संवाद न्यूज एजेंसी वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करती है। कोतवाल विनोद कुमार ने कहा अभी उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। कहा मामले का संज्ञान लेकर जांच व कार्रवाई की जाएगी।