फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तारीखों के चक्रव्यूह में उलझे पीईटी अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। 10 अक्तूबर 2023 को मंगलवार था तो 23 दिसंबर 2023 को कौन सा दिन था। रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में कैलेंडर रीजनिंग के इस तरह के सवालों से अभ्यर्थी परेशान रहे। गणितीय योग्यता के सवालों ने भी अभ्यर्थियों को खूब छकाया। इनके जवाब देने में भी जरूरत से अधिक समय मिला।
विज्ञापन

जिले के 21 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल 12,299 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 6,269 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 9,288 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,139 ने परीक्षा दी और 3,149 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति 66.10 फीसदी रही। दूसरी पाली में 9,280 में से 6,160 अभ्यर्थी शामिल हुए और 3,120 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 66.38 फीसदी रही।
परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रों पर बाॅयोमीट्रिक सत्यापन और आइरिस स्कैनिंग से छात्रों की पहचान की गई। तलाशी के दौरान महिलाओं के कुंडल, मंगलसूत्र समेत अन्य गहने और युवाओं की घड़ी, जूते उतरवाने के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की गई।
विज्ञापन

पेपर में सुपर मार्केट में ताजे फलों के स्टॉक के वितरण पर आधारित पाई चार्ट से कई सवाल पूछे गए। इनमें सेब, संतरे, केले और अंगूर के कुल 900 किलोग्राम स्टॉक का वितरण दिया गया था। अभ्यर्थियों को फलों के भार का अनुपात, कीमत, प्रतिशत और खरीदारी के बाद केले का संशोधित केंद्रीय कोण निकालना था। इसके अलावा पार्ट चार्ट आधारित सवालों में पूछा गया कि सेब और संतरे के संयुक्त भार का केले और अंगूर के संयुक्त भार से अनुपात कितना होगा। इन सवालों में अभ्यर्थियों को पाई चार्ट के आंकड़ों के आधार पर गणना करनी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें