फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pran Pratishtha Ceremony: 'इत्रनगरी' के इत्र से महकेगा श्रीराम का धाम, रामनगरी के लिए आज रवाना होगा विशेष रथ

Thu, 11 Jan 2024 12:10 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज

सार

भगवान राम के लिए गुलाब, बेला, केवड़ा, खस, चमेली, शामामा, मिट्टी, गुलाब जल सहित कई तरह का इत्र रामलला को अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
रामनगरी के लिए इत्र रथ कल होगा रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इत्रनगरी के राम भक्तों की आस्था देखते ही बन रही है। हर कोई अपने तरीके से भगवान को रिझाने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में कन्नौज के इत्र कारोबारियों ने बड़े पैमाने पर राम के धाम को महकाने की तैयार कर ली है। गुलाब जल और कई तरह का इत्र लेकर गुरुवार को एक रथ यहां से रवाना होगा।

विज्ञापन

 

इत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी के मुताबिक कन्नौज के इत्र कारोबारियों की इच्छा है कि प्राण प्रतिष्ठा के दौरान होने वाले अनुष्ठान अभिषेक में यहां का इत्र भी शामिल हो। इसके लिए सभी तैयारी कर एक रथ तैयार किया गया। जिसको बुधवार को पौराणिक मंदिरों के साथ शहर भ्रमण कराया गया।

विज्ञापन

उत्साह और उमंग से राम भक्तों ने रथ का स्वागत कर फूलों की बारिश की। इत्र कारोबारी गौतम शुक्ला ने बताया कि भगवान राम के लिए गुलाब, बेला, केवड़ा, खस, चमेली, शामामा, मिट्टी, गुलाब जल सहित कई तरह का इत्र रामलला को अर्पित किया जाएगा। एसोसिएशन के जुड़े छोटे-बड़े करीब 300 इत्र कारोबार की ओर से तैयार हुआ इत्र रथ गुरुवार की सुबह अयोध्या के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें