फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम ठंड से कांपे लोग, युवक ने दम तोड़ा, घने कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
हाईवे पर घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/ रूरा। जनपद में घने कोहरे व सर्द हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार की सुबह छाए घने कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार थमी रही।
विज्ञापन

हालांकि दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने चार फरवरी से दो दिन बारिश की संभावना जताई है। वहीं, जगनपुर के मजरा शेखीपुर गांव निवासी एक फैक्टरी कर्मी की ठंड लगने से मौत हो गई।
जिले में मंगलवार की सुबह लोग सोकर उठे तो उनका सामना घने कोहरे से हुआ। कानपुर-इटावा व कानपुर-झांसी हाईवे समेत अन्य सड़कों पर घने कोहरे की चादर छायी हुई थी।
विज्ञापन

जिसकी वजह से वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई। उधर, रूरा के शेखीपुर गांव निवासी आलोक (30) कानपुर की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह गांव से साइकिल लेकर रूरा फिर वहां से ट्रेन से कानपुर जाता था।
बड़े भाई अमर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात वह रूरा स्टेशन पर उतरने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। सर्दी लगने से गश खाकर खड़ंजे के बगल में खेत में गिर गया। वहां पानी भरा था। पूरी रात पानी में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं गलन भरी हवाओं ने लोगों को सर्द मौसम का एहसास कराया। दोपहर में निकली हल्की गुनगुनी धूप से राहत मिली, जिसके चलते लोग खुली जगहों पर बैठकर धूप सेंकते रहे। वहीं शाम होते ही शीतलहर चलने से लोग जगह-जगह अलाव तापते रहे।
सीएसए कानपुर के मौसम विभाग ने 4 व 5 फरवरी को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। जिससे लोगों की दिक्कतें थोड़ा बढ़ सकती हैं। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें