मौके पर जांच कर रिपोर्ट बनाने का है नियम
एडीएम आशीष सिंह बताते हैं कि किसी भी काम के लिए प्रमाण पत्र या कोई भी दस्तावेज बनवाने के लिए आवेदन आए तो संबंधित कर्मचारी, लेखपाल को मौके पर जाकर सत्यापन करने के बाद ही अपनी रिपोर्ट लगानी चाहिए। मौके पर न जाकर इधर-उधर से मिली जानकारी के आधार पर रिपोर्ट बाने पर ही गलतियां होती हैं। पिछले दिनों में जो भी ऐसे मामले सामने आए हैं, उनमें इसी तरह की लापरवाही रही है।
एसडीएम बोले, कोई सामने आए तो पता चले गलती
तिर्वा तहसील में लगातार गड़बड़ी सामने आ रही है, इसके बावजूद एसडीएम का तर्क है कि उन्हें ऐसे मामलों की जानकारी नहीं है। रामपुर मझिला निवासी 80 वर्षीय विद्यावती को मुर्दा बताने पर उनका कहना है कि कोई सामने आए तभी वह बता पाएंगे कि रिपोर्ट में क्या और क्यों लिखा गया है। ऐसे वह कुछ नहीं बता सकते हैं। हैरानी यह कि उनके रहते हुए ही कई गड़बड़ियां सामने आई हैं, फिर भी रह-रह कर इस तरह का मामला सामने आ रहा है।
बिना मौके पर जाए गलत रिपोर्ट बनाने की शिकायत मिली तो इसे गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई जाएगी। ऐसे लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। बिना मौके पर जाए गलत रिपोर्ट बनाना गलत और गंभीर है।- शुभ्रांत शुक्ला, डीएम