फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जाजमऊ में लोगों ने पकड़ा बैटरी चोर, CCTV में कैद हुई थी वारदात, हाथ-पैर बांधकर पुलिस को सौंपा

Sat, 27 Jan 2024 03:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जेके चौराहे पर लोगों ने एक बैटरी चोर को पकड़ लिया। आरोपी गद्दे-रुई का काम करते हैं, साथ ही रेकी कर बैटरी चुराते हैं। आरोपी से जाजमऊ पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बैटरी चोर को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ थाना क्षेत्र के जेके चौराहे पर लोगों ने एक बैटरी चोर पकड़ लिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर पूछताछ की। इस दौरान उसने कई चोरियां कबुली, फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।  मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

जाजमऊ में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिवंगत महताब आलम की फैक्टरी से बैटरी चोरी हुई थी। यहां से मिले सीसीटीवी के फुटेज में चोरी की वारदात देखी गई। इसके बाद  कर्मचारियों ने शनिवार को पहचान कर जाजमऊ के जेके चौराहे पर चोर के साथ ई-रिक्शा पकड़ लिया।
इससे वह बैटरी चुरा कर ले गया था। इसके बाद लोगों ने आरोपी के हाथ बांध दिए। इसके बाद पूछताछ के लिए उसे पीटा। आरोपी ने रिलाइंस ट्रेंड कंपनी समेत अन्य जगह भी बैटरी चोरी की वारदात कबूली।  फिर आरोपी को जाजमऊ पुलिस के हवाले कर दिया।आरोपी ने अपना नाम रोहित उर्फ टाइगर बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें