कस्बे के मैथा नहर रोड से सरिया लदी डीसीएम लूट के सरगना समेत दो लोगों को
पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस का दावा है कि नवंबर और दिसंबर माह में
कस्बे के दो स्थानों से सरिया लूटी गई थी। पकड़े गए लोगों के कब्जे से दो
चोरी के ट्रैक्टर बरामद किए। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
शिवली
क्षेत्र में मैथा नहर रोड पर एक नवंबर 2015 को सरिया लदी डीसीएम को लूट
लिया था। इसकी रिपोर्ट वीरेश चौहान बिलरापुर बिछवा, मैनपुरी ने दर्ज कराई।
जबकि, दूसरी घटना 22 दिसंबर को हुई थी।
डीसीएम लदी सरिया बदमाशों ने लूटी
थी। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरोह के सरगना उमेश सविता
निवासी उरिया, रसूलाबाद अपने साथी सलीम निवासी जुगियाना आजाद नगर, ककवन में
होने की सूचना पर उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह की टीम ने बदमाशों को घेरा।
औनाहां नहर रोड भेवान पुल के पास दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस को देखकर
बदमाशों का एक साथी प्रदीप ढकपुरवा, रसूलाबाद भाग निकला। मौके से चोरी के
दो ट्रैक्टर बरामद किए।
पूछताछ में पता चला कि उमेश सविता से प्रदीप नाम के
युवक ने दोनों ट्रैक्टरों को खरीदा था। लूटी गई तीन टन सरिया बरामद की गई
है। पूछताछ में पता चला कि बोलेरो उमेश सविता के नाम पर है, वारदात को
अंजाम देने जाता था, उसे भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार
दोनो बदमाशों को जेल भेज दिया है।