तेज हवाओं के साथ शुरू हुई जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
दो
दिनों बढ़ी शीतलहर व गलन ने लोगों को घरों में ही कैद रहने को मजबूर कर
दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को बदली छाए रहने और छिटपुट बारिश की
संभावना जताई है।
बता दें कि अचानक मौसम में आए बदलाव से शीत लहर का
प्रकोप बढ़ा है।
मंगलवार की सुबह तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश से ठंड और
बढ़ गई। अकबरपुर कस्बा सहित शिवली, रनियां, डेरापुर, रसूलाबाद,
मुंगीसापुर, झींझक, सरवनखेड़ा, रूरा आदि कस्बों में लोग जगह-जगह अलाव तापते
रहे।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा.
सीवी ने बताया कि अगले 24 घंटों शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। बुधवार को
जिले मेें बादल छाए रहेंगे। छिटपुट बारिश हो सकती है।
हवाओं में नमीं अधिक
होने के कारण गलन बरकरार रहेगी। जिला कृषि अधिकारी रामसजीवन ने बताया कि
बारिश गेहूं फसल के लिए विशेष फायदेमंद हैं। जबकि आलू में झुलसा रोग व लाही
फसल में माहू रोग लगने की संभावना जरूर है।