जब पैथोलॉजी पहुंचा, तो प्राचार्य ने उसे पकड़ लिया। वहीं ओपीडी में रिकार्ड सेक्शन का छात्र बिना एप्रन मिला। उसकी तलाशी में जेब से किसी दूसरे रोगी के पर्चे के टुकड़े मिले। उसे बिना एप्रन अस्पताल में आने और ड्यूटी स्थल पर मौजूद न रहने के आरोप में एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। वहीं वसूली करने वाले युवक के संबंध में हैलट पुलिस चौकी प्रभारी इंदुकांत पांडेय ने बताया कि कोई तहरीर न आने की वजह से युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।