फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन की सूची जारी होने पर शिक्षामित्र में खुशी

Tue, 10 Feb 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद के शिक्षामित्रों की तीसरी वेतन आहरित को लेकर जारी सूची को लेकर शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। एक-दूसरे को मुंह मीठाकर खुशियां जताई। साथ ही प्रदेश नेतृत्व के साथ शिक्षाधिकारियों का भी आभार जताया।
विज्ञापन


बताते चलें कि काफी समय से शिक्षामित्र अध्यापक बनने की राह देख रहे थे। जिनका सपना अब साकार हो गया है। जनपद मेें इसके पूर्व भी लगभग एक सैकड़ा शिक्षामित्रों को शिक्षक बनने के लिए वेतन खाते में पहुंचा दिया गया था। तीसरी सूची का इंतजार शिक्षामित्रों को लगा हुआ था।

 सोमवार को तीसरी सूची भी सहायक अध्यापक के लिए शिक्षकों को जारी कर दी गई। बीएसए महेंद्र कुमार कनौजिया ने बताया कि अब तक करीब दो सैकड़ा से  शिक्षामित्रों को शिक्षक के रूप में वेतन जारी कर दिया गया है। शेष का सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि करीब 729 लोगों को वेतन जारी किया जाना है। तीसरी सूची जारी होते ही शिक्षामित्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया। साथ ही प्रदेश सरकार के साथ बीएसए व लेखाधिकारी को आभार जताते हुए बधाई दी है।

खुशियां जताने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष नयन सिंह, महेंद्र यादव, बीरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, मधुकर यादव, रामकेश, प्रमोद, मनोज, दुर्गेश आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें