फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट फर्जीवाड़ा: अफसर को भेजा तीसरा नोटिस, अब गैर जमानती वारेंट लेगी पुलिस

Fri, 22 Jul 2022 09:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फर्जी दस्तावेजों पर वैध पासपोर्ट बनवाने के मामले में पासपोर्ट अफसर शैलेंद्र सिन्हा फंसे हुए हैं। वर्तमान में चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय में है तैनात। पुलिस के द्वारा तीसरी बार नोटिस भेजा गया है। उन्होंने एक भी नोटिस का जवाब नहीं दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर पासपोर्ट बनवाने के खेल में फंसे पासपोर्ट अफसर शैलेंद्र सिन्हा को पुलिस ने तीसरी बार नोटिस भेजा है। पहली दो नोटिस का अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। इसलिए तीसरा नोटिस जारी किया है। अगर अब भी उसने जांच में सहयोग नहीं किया तो पुलिस अब उसके खिलाफ गैर जमानती वारेंट (एनबीडब्ल्यू) लेकर गिरफ्तारी करेगी। 

विज्ञापन

कर्नलगंज पुलिस ने इसी साल जनवरी में वसीम अली को गिरफ्तार किया था। खुलासा हुआ था कि वसीम व उसका गिरोह लोगों के फर्जी शैक्षणिक व अन्य दस्तावेज तैयार कर उनके जरिये असली पासपोर्ट बनवाता है। वसीम के बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना वाराणसी निवासी विपिन गुप्ता व दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जांच में पता चला था कि कानपुर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर तैनात रहे तत्कालीन पासपोर्ट अफसर शैलेंद्र सिन्हा की भी इसमें मिलीभगत थी। 

विज्ञापन

सुबूतों के आधार पर उसको आरोपी बनाया गया था। इस दौरान उसका तबादला चंडीगढ़ पासपोर्ट दफ्तर में हो गया। वह वहीं नौकरी कर रहा है। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि जो आरोपी जेल भेजे गए हैं, उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। शैलेंद्र सिन्हा नोटिस का जवाब नहीं दे रहा है। आखिरी नोटिस भेजा गया है। इसके बाद कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारेंट लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें