फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो की टिकट लेते ही हो जाएगा यात्री का बीमा: अचानक तबीयत खराब होने पर बीच में ट्रेन रोककर दिया जाएगा उपचार

Fri, 12 Nov 2021 03:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो की टिकट लेते ही यात्री का बीमा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने यात्रियों से लेकर कर्मचारियों, ट्रेन, स्टेशनों तक का बीमा कराया है। यात्रियों को मेट्रो परिसर या ट्रेन में मेट्रो की वजह से घायल होने पर बीमा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उन्हें वहीं प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। ज्यादा घायल या अचानक बीमार होने पर आसपास के अनुबंधित नर्सिंगहोम भेजा जाएगा, इसके लिए जल्द ही निजी अस्पतालों से अनुबंध किया जाएगा। 

यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बताया कि नेशनल इंश्योरेंस से बीमा पालिसी ली है। बीमार यात्री के लिए मेट्रो ट्रेन को बीच रास्ते पर भी रोका जा सकेगा। यात्री की प्राथमिक चिकित्सा के इंतजाम ट्रेन में ही होंगे ताकि फौरी तौर पर राहत मिल सके। इसके बाद उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें