फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुखरायां में राष्ट्रपति से मिलने वालों को पास जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुखरायां में राष्ट्रपति से मिलने के लिए कुल 67 लोगों के नाम तय किए गए हैं। इन्हें पास भी जारी कर दिया गया है। पंडाल से सौ मीटर दूर बनाए गए हेलीपैड में महामहिम का हेलीकॉप्टर रविवार को एक बजे उतरेगा। वह अतिथि कक्ष में कुछ देर रुकेंगे, वहां करीबी मित्रों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मंच पर पहुंच कर जनता को संबोधित करेंगे। इसके लिए आरएसजीयू इंटर कॉलेज मैदान में वाटरप्रुफ पंडाल लगाया गया है।
विज्ञापन

पंडाल में विशिष्ट अतिथियों, महिलाओं, मीडिया कर्मियों व आम जनता के लिए अलग अलग बैठने की व्यवस्था है। कार्यक्रम स्थल को बैरिकेडिंग करके घेर दिया गया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के प्रसारण के लिए पंडाल में छह बड़ी एलईडी लगाई गई है। वहीं गर्मी से बचाने के लिए सौ पंखे भी लगाए गए हैं।
कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को अंतिम रुप देने से पहले कमिश्नर राजशेखर, एडीजी भानू भास्कर, आईजी मोहित अग्रवाल, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, एसपी केशव कुमार चौधरी ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आरएसजीयू इंटर कॉलेज मैदान में पंडाल, अतिथि कक्ष, हेलीपैड स्थल को देखा। अफसरों ने सतीश चंद्र मिश्र के घर जाने वाले रास्ते में सुरक्षा के इंतजाम देखे।
विज्ञापन

सूची में नाम जानने के लिए परेशान रहे लोग
राष्ट्रपति से हर कोई मिलना चाह रहा है। शाम तक फाइनल की गई सूची में 67 नाम तय किए गए। इसमें भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार, किदवई नगर कानपुर से विधायक महेश चंद्र त्रिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, पुखरायां नगर पालिका अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार, रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य शेख मोहम्मद, डॉ अवध दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, आरएसजीयू डिग्री कॉलेज के प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी, डॉ. जय गोयल आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। राष्ट्रपति सेे मिलने के लिए परेशान लोग सूची में नाम जानने के लिए तहसील के चक्कर काटते रहे। कई लोग उम्मीद लगाए थे लेकिन सूची में नाम न होने की वजह से वह मायूस हो गए।
कार्यक्रम स्थल के पास बनाए चार अतिथि कक्ष
पुखरायां। कार्यक्रम स्थल के पास चार वातानुकूलित अतिथि कक्ष बनाए गए हैं। इसमें एक कक्ष राष्ट्रपति के लिए रिजर्व है। वहीं एक कक्ष में अतिथियों के साथ बैठकर बात करने की व्यवस्था की गई है। तीसरे अतिथि कक्ष में अति विशिष्ट लोगों के ठहराने की व्यवस्था है। अतिथि कक्ष में ही राष्ट्रपति भोजन करेंगे। वहीं कार्यक्रम स्थल के पास राष्ट्रपति के स्वागत के लिए होर्डिंग लगाई गई हैं। पुखरायां बाईपास के पास एक स्वागत द्वार बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल के पास खंभों में राष्ट्रपति की छोटी होर्डिंग लगाई गई हैं।
सीआरपीएफ के कब्जे में पंडाल
कानपुर देहात। पुखरायां में कार्यक्रम स्थल को सीआरपीएफ ने कब्जे में ले लिया है। डॉग स्क्वायड के साथ पंडाल के चप्पे चप्पे की छानबीन की गई। इसके बाद जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। वहीं पुलिस के जवानों को बाहर की तरफ लगाया गया है।
छात्राएं प्रस्तुत करेंगी स्वागत गीत
पुखरायां। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के बाद स्वागत गीत मंच पर प्रस्तुत करेंगी। इसकी तैयारियां शनिवार को पूरे दिन होती रहीं। स्वागत गीत के लिए छह छात्राओं को तैयार किया गया है। वह शनिवार को रिहर्सल करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें