जांच में सामने आया कि वारदात से पहले पारस ने एक शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज की थी, जिस दिन ये शिकायत हुई थी उसी दिन पारस ने अमित के पैसे लौटाए थे। वहीं, एसआईटी केस से संबंधित करीब आधा दर्जन सीसीटीवी फुटेज जुटा चुकी है। जिस शख्स ने शव पड़ा देखा था उसके भी बयान दर्ज किए हैं। जिससे पारस ने 20 हजार रुपये उधार लिए थे, उसके भी बयान लिए गए हैं।
केस की विवेचना गहनता से की जा रही है। ज्वाइंट सीपी खुद विवेचना की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। विस्तृत जांच में थोड़ा समय लगेगा। सुबूतों के आधार पर कार्रवाई होगी।- बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर