फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panki Theft Case: चोरी कांड में छठवां आरोपी गिरफ्तार, कारोबारी बोला- बेटे से मिले 14…पुलिस ने दिखाए चार लाख

Sat, 01 Mar 2025 04:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कारोबारी ने बताया कि आरोपितों ने उसके पुत्र को कार चलाने को दी तथा नशेबाजी सिखा कर पैसे उधार दिए। फिर ब्याज लगाकर घर से चोरी कर चुकाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी क्षेत्र में कारोबारी के घर से एक करोड़ के जेवर नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। नाबालिग आरोपी के पास से एक आईफोन बरामद किया गया है। उधर, कारोबारी ने बेटे और अन्य आरोपियों से बरामद माल को लेकर पुलिस पर सवाल उठाया है। अब तक पुलिस छह आरोपियों की गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

गणेश शंकर विद्यार्थीनगर निवासी कारोबारी के नाबालिग बेटे और उसके दोस्तों ने 21 लाख रुपये नकद समेत एक करोड़ का जेवर चोरी कर लिया था। मामले में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार को कारोबारी के नाबालिग बेटे समेत आयुष मणि त्रिपाठी, हिमांशु कुमार, आकर्ष व आर्यन त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया।

आईफोन मोबाइल फोन बरामद किया
साथ ही, लगभग चार लाख रुपये व गहने बरामद किए थे। वहीं, शुक्रवार को एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से आईफोन मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल फोन कारोबारी के बेटे ने आरोपी को खरीद कर दिया था।

बेटे से मिले 14, दिखाए चार लाख
पीड़ित कारोबारी ने उसके बेटे और अन्य आरोपितों से बरामद जेवर व नकदी को लेकर पुलिस पर सवाल उठाया है। कारोबारी ने बताया कि बेटे से थाने में बातचीत के दौरान उसके पास लगभग 14 लाख रुपये की नकदी व अधिक मात्रा में जेवर होने की जानकारी मिली थी। वहीं, पुलिस की ओर से 4 लाख की नकदी बरामद होने की बात बताई गई। कारोबारी ने शनिवार को पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले से अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन

दोस्तों ने चोरी के लिए डाला दबाव
कारोबारी ने बताया कि आरोपितों ने उसके पुत्र को कार चलाने को दी तथा नशेबाजी सिखा कर पैसे उधार दिए। फिर ब्याज लगाकर घर से चोरी कर चुकाने का दबाव बनाया। चोरी के बाद आवास विकास के होटल में शराब पिलाकर बाथरूम में बंद कर दिया और दिव्यांश, भानू, अंकित दीक्षित, राजू गौतम व अमरदीप त्रिपाठी जेवर-नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें