फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अवनीश गिरोह के आठ सदस्यों की संपत्ति का तहसील से मांगा ब्योरा, रिपोर्ट भेजकर मांगेंगे कुर्की की अनुमति

Sat, 01 Mar 2025 03:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: किदवईनगर थाना प्रभारी धनेश राम ने बताया कि अवनीश के गैंग के कई सदस्यों के पास कोई संपत्ति नहीं है, जबकि अन्य आठ सदस्यों की संपत्ति की जानकारी के लिए सदर और नर्वल तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
अवनीश दीक्षित और हरेंद्र मसीह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सिविल लाइंस स्थित करोड़ों की जमीन पर कब्जे के मामले में आरोपी अवनीश दीक्षित का घर कुर्क करने के बाद पुलिस उसके साथियों की संपत्तियों को जब्त करने की कवायद में जुट गई है। हरेंद्र मसीह की झांसी और ललितपुर स्थित 7.7 करोड़ की संपत्तियों को कुर्क करने शनिवार को टीम संबंधित जिले जाएगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की संपत्तियों का ब्योरा सदर और नर्वल तहसील से मांगा गया है। जमीन कब्जाने के मामले में अवनीश और हरेंद्र मसीह समेत 33 लोगों पर लेखपाल विपिन कुमार व जमीन पर काबिज सैमुअल गुरुदेव सिंह ने 28 जुलाई को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कई आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने अवनीश का किदवईनगर स्थित घर कुर्क कर दिया था।
वाहनों की मिल चुकी है जानकारी
किदवईनगर थाना प्रभारी धनेश राम ने बताया कि अवनीश के गैंग के विसेंट विक्रम उर्फ विक्की चार्ल्स, संदीप शुक्ला, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, नौरिस एरियल, अर्पण एरियल के पास कोई संपत्ति नहीं है जबकि अन्य आठ सदस्यों की संपत्ति की जानकारी के लिए सदर और नर्वल तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। इन लोगों के वाहनों की जानकारी मिल चुकी है। संपत्ति का विवरण आते ही संयुक्त पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट भेजकर कुर्की की कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश के गैंग में यह लोग शामिल
हरेंद्र मसीह, राहुल वर्मा, विसेंट विक्रम उर्फ विक्की चार्ल्स, संदीप शुक्ला, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, नौरिस एरियल, अर्पण एरियल, अली अब्बास, जितेश झा, जितेंद्र शुक्ला, विवेक पांडेय, मनोज यादव, मो. वसीम खान, अखलाख अहमद शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें