फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांटने के लिए तैयार समोसा और जलेबी जब्त, दस पर रिपोर्ट

विज्ञापन
उन्नाव के हसनगंज में जलेबी, समोसा व सामान के साथ पुलिस की हिरासत में प्रधान पद का दावेदार व उसके सम - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज (उन्नाव)। पिछवाड़ा गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए तैयार कराई गई जलेबी व समोसा पुलिस ने जब्त कर लिया। दावेदार समेत 10 के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी को पाबंद भी किया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी राजू प्रधान पद का दावेदार है। शनिवार को मतदाताओं में बंटवाने के लिए उसने जलेबी व समोसा बनवाए थे। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा व अपराध निरीक्षक संजीव यादव मौके पर पहुंचे और पैक रखी दो क्विंटल जलेबी व एक हजार समोसे के साथ भट्ठी, मैदा, घी व सिलिंडर जब्त कर लिया। सीओ राजकुमार शुक्ला ने बताया कि आचार संहिता व कोविड नियमों के उल्लंघन पर दावेदार सहित 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें