जिले के 4 ब्लॉकों का आरक्षण भी घोषित कर दिया गया है। जिसमें से कबरई ब्लॉक को अनारक्षित, पनवाड़ी को अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जैतपुर पिछड़ा वर्ग व चरखारी पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। चारों विकास खंडों की 273 ग्राम पंचायतों का भी आरक्षण घोषित होने के बाद दावेदारों ने नए सिरे से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए आरक्षण में महिलाओं के भागीदारी काफी अधिक है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अनुसूचित जाति महिला का आरक्षण पहले ही जारी हो चुका है।
जिन सीटों का आरक्षण बदल गया वहां दावेदारों को मायूसी हाथ लगी है। आरक्षण बदलने से दावेदारों ने अपने बैनर-पोस्टर छपने के लिए ऑर्डर दे दिए थे अब उन्हें कैंसल कराने के लिए जुट गए हैं। डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि सभी सीटों का आरक्षण जारी कर दिया गया है। 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, बीडीओ कार्यालय, डीपीआरओ कार्यालय 23 मार्च शाम पांच बजे तक आपत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
फर्रुखाबाद: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की सूची जारी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वर्ष 2015 के अनुसार आरक्षण की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। इसमें ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान पदों के आरक्षण में 15 से 20 फीसदी बदलाव हुआ है। इससे मौका खो चुके दावेदारों को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने का अवसर मिल गया है। वहीं चुनाव प्रचार में जुटे कुछ दावेदारों के हाथ से मौका निकल जाने से उन्हें तकड़ा झटका लगा है।