फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पान मसाला और लोहा इकाइयों की बढ़ सकती और निगरानी, लखनऊ में बढ़ाने पर किया जा रहा है मंथन

Thu, 02 Jan 2025 11:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 27 और 30 दिसंबर को अपर आयुक्त एसआईबी ग्रेड दो कानपुर द्वितीय ने मधु, शिखर, केसर, तिरंगा, शुद्ध प्लस पान मसाला और रिमझिम इस्पात की इकाई के बाहर अफसरों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई थी। सूत्रों ने बताया कि निगरानी एक बार फिर से करीब एक सप्ताह के लिए बढ़ सकती है।
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एसजीएसटी विभाग के अफसरों की ओर से पान मसाला और लोहा इकाइयों की निगरानी अवधि एक बार फिर बढ़ सकती है। इस पर लखनऊ में मंथन किया जा रहा है। पूर्व में की जा रही निगरानी अवधि गुरुवार को पूरी हो रही है। हालांकि लगातार हो रही निगरानी से दोनों कारोबार पर गहरा असर पड़ चुका है।

विज्ञापन

एसजीएसटी के प्रमुख सचिव के निर्देश पर पिछले साल अक्तूबर से शहर की पान मसाला, लोहा फैक्टरियों के बाहर एसजीएसटी के अफसर रोस्टर के अनुसार 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं। ड्यूटी पर लगे अफसरों को इन इकाइयों से निकलने वाले हर वाहन और ई-वे बिल का शत-प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश हैं।
27 और 30 दिसंबर को अपर आयुक्त एसआईबी ग्रेड दो कानपुर द्वितीय ने मधु, शिखर, केसर, तिरंगा, शुद्ध प्लस पान मसाला और रिमझिम इस्पात की इकाई के बाहर अफसरों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई थी। सूत्रों ने बताया कि निगरानी एक बार फिर से करीब एक सप्ताह के लिए बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें