फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश के बीच तेज हुई धान की रोपाई, खेतों में छाई हरियाली

Mon, 30 Jun 2025 05:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ताखा। कस्बा क्षेत्र में हाल ही में हुई अच्छी बारिश के बाद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। इससे खेतों में धान की पौध की हरियाली छाने लगी है। खेतों में महिला-पुरुष सभी पानी में खड़े होकर धान को रोपने में लगे हुए हैं।

इस बार समय से पहले मानसून आने से पिछले एक सप्ताह में रुक-रुक कर कई बार बारिश हो चुकी है। इसके चलते ज्यादातर खेतों में पानी भर गया है। इससे खेतों में धान की रोपाई का काम तेज हो गया है। ऐसे में किसानों को सिंचाई की समस्या भी नहीं हो रही है। रोपाई के लिए खेतों की जुताई, समतलीकरण और मेंड़बंदी का काम भी तेजी से पूरा किया जा चुका है। ताखा क्षेत्र के नगरिया यादवान, टांडेहार, नगरिया हिंदूपुर आदि गांवों में धान की रोपाई शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान श्याम सिंह ने बताया कि इस समय धान की रोपाई के लिए मौसम अनुकूल है और नहरों में भी पानी उपलब्ध है। खेती के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि समय से रोपाई होने पर पौधों की बढ़त बेहतर होती है और फसल की गुणवत्ता भी बढ़ती है। कृषि विभाग का कहना है कि बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की उपलब्धता को लेकर किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें