जुलूस के दौरान पैकियों ने हर साल निशान-ए-पैक जाते वक्त बंद किए जाने वाले रास्तों को भी ब्लाक कर दिया। इसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सूचना पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे एसपी पश्चिम से पैकियों ने नोकझोंक की।
इसके बाद पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस संबंध में एसआई मुरलीधर पांडेय ने बताया कि वह कांस्टेबल सूर्य प्रकाश मिश्रा, सैय्यद इमरान व फोर्स के साथ ग्वालटोली मकबरा के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान मकबरा के रास्ते बंद मिले। जुलूस निकाले जाने पर क्षेत्र के मोनू, छोटू समेत 60 लोगों के खिलाफ लाक डाउन उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कुछ लोगों द्वारा जुलूस निकाले जाने की बात समाने आई थी। मामले में दो नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम