घाटमपुर के भीतरगांव में साढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रविवार दोपहर अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे थाने के दरोगा और सिपाही के ऊपर खनन माफिया ने हमला कर दिया। आरोप है कि लात-घूूंसों से दरोगा-सिपाही की पिटाई की गई।
जिसमें दरोगा के हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया। घायल पुलिस कर्मियों का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शाम को एसपी ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव साढ़ थाना पहुंचे।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। कस्बे के चिरली गांव में गांव पंचायत की ओर से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। वहां मिट्टी पुराई का ठेका चिरली गांव निवासी खनन माफिया कल्लू सिंह ने ले रखा है।