फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में चोरों का कारनामा: लालच में खोद डाला मंदिर का गर्भगृह, छह फीट गड्ढा खोदा...ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Sat, 13 Jan 2024 05:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फरीदपुर स्थित पातालेश्वर मंदिर के गर्भगृह को चोरों ने लालच में छह फीट गहरा खोद डाला। सुबह भक्तगण मंदिर पहुंचे, तो मामले की जानकारी हुई और थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।  
विज्ञापन
पातालेश्वर मंदिर का खुदा पड़ा गर्भगृह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के फरीदपुर स्थित पातालेश्वर मंदिर में खजाने के लालच में चोरों ने शिव मंदिर का गर्भगृह छह फीट खोद डाला। सुबह पूजा करने पहुंचे भक्त ने गर्भगृह खुदा हुआ, देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसीपी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन

फरीदपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के किनारे प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। यहां पर देर रात आए चोरों ने खजाने के लालच में रातभर मंदिर के गर्भगृह में खोदाई की। खजाने के लालच में गर्भगृह को लगभग छह फीट गहरा खोद डाला है। सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
गनीमत रही कि खोदाई के दौरान यहां पर शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा सुरक्षित रही, जिससे माहौल शांत है। वहीं कुछ लोगों में चर्चा थी कि खोदाई करके चोर खजाना अपने साथ ले गए। सूचना पर घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी की। उन्होंने बताया की घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें