फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: ससुराल आए युवक ने खाया जहरीला पदार्थ...मौत, तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने आया था मृतक

Sat, 13 Jan 2024 04:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र में तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने ससुराल आए युवक की मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक युवक की हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर नवल सिंह में तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन ससुराली पक्ष द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

मामले की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जनपद इटावा के ग्राम कंजोसा निवासी बृज किशोर अपनी ससुराल सदर कोतवाली के सलेमपुर नवल सिंह में एक तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था। मृतक की पत्नी ने बताया कि खाना खाने के बाद वह सो गया।
सुबह अचानक से उसे उल्टी हुई, तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने आनन-फानन उसे औरैया के 50 सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें