फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 152 में से 67 शिकायतें पराली जलाने की आईं, 2.25 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार पराली जलाने के मामलों में बढोत्तरी हुई है। सेटेलाइट के माध्यम से कृषि विभाग को इस बार गत वर्ष की अपेक्षा 22 शिकायतें अधिक मिली है। वहीं इस बार पराली जलाने वाले किसानों से 55 हजार रुपये अधिक जुर्माना वसूला गया है। हालांकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार पूरे प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से पराली न जलाने के लिए लगातार किसानों को जागरूक किया जाता है, इसके साथ ही क्षेत्रीय लेखपाल समेत तहसील के कर्मचारियों ने भी जगह-जगह कैंप लगाकर पराली जलाने से होने वाले नुकसान और पराली से खाद बनाने के तौर तरीकों को बताया गया, बावजूद इसके जिले में बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार पराली जलाने की शिकायतें और भी बढ़ गई। 15 सितंबर से 30 नवंबर तक चले अभियान में इस बार जिले में सेटेलाइट के माध्यम से कुल 152 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से 67 शिकायतें पराली जलाने की और बाकी 85 शिकायतें कूड़ा-करकट जलाने के संबंध में आई।
उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से पराली प्रबंधन के तहत 67 किसानों से 2.25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं बीते वर्ष जिले में पराली जलाने की 130 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से 55 किसानों से 1.70 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। हालांकि अब जिले में धान की कटाई का काम खत्म हो गया है, ऐसे में एक दिसंबर से सैटेलाइट पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का सिलसिला बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें