फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल एप से सामान खरीदेगी ओएफसी, जानें क्या है खास

Thu, 30 Aug 2018 03:44 PM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर

सार

- देश की पहली निर्माणी है जहां पर मोबाइल एप से वेंडरों से लिया जाएगा सामान
- वेंडरों को भुगतान के लिए भी नहीं आना होगा निर्माणी में, पंजीयन का विस्तार होगा
 
विज्ञापन
अोएफसी एप लॉच करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुध निर्माणी कानपुर (ओएफसी) के उत्पादों के लिए सप्लाई होने वाले किसी भी प्रकार के मैटीरियल के आर्डर, उसकी गुणवत्ता, मिलने वाले आर्डर की जानकारी अब एप के जरिए वेंडरों को हो सकेगी। इसके लिए निर्माणी में ‘समाधान ओएफसी’ मोबाइल एप शुरू किया गया है। यह देश की पहली निर्माणी है जहां पर एप के जरिये वेंडर सभी जानकारी पा सकेंगे।
विज्ञापन


ओएफसी में बोफोर्स, धनुष, शारंग तोप की बैरल के अलावा टी-72, टी-90 टैंक की बैरल व मोर्टार बम, बोफोर्स, धनुष तोप में इस्तेमाल होने वाले शेल (बम के खोल) तैयार होते हैं। इन सभी उत्पादों के निर्माण में बड़ी संख्या में उपकरणों, मैटीरियल आदि का उपयोग होता है। इसकी सप्लाई निर्माणी में वेंडरों की सहायता से होता है। अब इस पूरी प्रक्रिया को एप से जोड़ दिया गया है।

किसी भी प्रकार के मैटीरियल, उपकरण की जानकारी अब ऐप पर उपलब्ध होगी। वेंडर यह भी जान पाएंगे कि उनका मैटीरियल पास हुआ या फेल। आर्डर की जानकारी के अलावा उसके पेमेंट की जानकारी भी एप पर उपलब्ध होगी। पहले यह सब जानने के लिए वेंडर निर्माणी जाते थे। अब उन्हें निर्माणी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

    
विज्ञापन

अोएफसी एप लॉच करते अधिकारी
सूत्रों ने बताया कि वेंडर अपना पंजीयन का (एक्सटेंशन) विस्तार भी एप से करा सकेंगे। बुधवार को इस एप को वरिष्ठ महाप्रबंधक मुकुल कुमार गर्ग ने लांच किया। इस दौरान वेंडर मीट भी हुई। वहीं, बताया गया कि वेंडर इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

पूरी प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता
मोबाइल एप के माध्यम से खरीद आदि से उत्पादों की खरीद, उनकी गुणवत्ता की पूरी मॉनीटरिंग हो सकेगी। किसी प्रकार की गड़बड़ी की भी आशंका नही रहेगी। पेमेंट भुगतान की भी प्रक्रिया भी पारदर्शी हो जाएगी।

ऐसे हासिल करेंगे वेंडर जानकारी
एंड्रायड फोन पर एप लांच करने के बाद वेंडर अपने वेंडर कोड और पासवर्ड के जरिये इस एप का इस्तेमाल करेगा। उसके द्वारा सप्लाई किए गए किसी भी प्रकार के उत्पाद की जानकारी प्राप्त कर सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें