फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: औरैया बॉर्डर पर भरभराकर गिरा निर्माणाधीन प्रवेश द्वार, मलबे में दबे पांच मजदूर, दो की हालत नाजुक

Fri, 10 Apr 2026 04:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कुठौंद क्षेत्र के शंकरपुर में यमुना पुल के पास औरैया सीमा पर बन रहा प्रवेश द्वार शुक्रवार को अचानक गिर गया। मलबे में दबने से 5 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
भरभराकर गिरा निर्माणाधीन प्रवेश द्वार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में कुठौंद क्षेत्र के आगे शंकरपुर के पास यमुना पुल के निकट औरैया सीमा पर बन रहा प्रवेश द्वार अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मौके पर काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन

इसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान अचानक ढांचा कमजोर पड़ गया और देखते ही देखते पूरा प्रवेश द्वार ढह गया। हादसे में पांच मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों और साथियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
दो मजदूरों की हालत गंभीर
घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, अन्य का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

http://



दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे निर्माण में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। बताया जा रहा है कि स्ट्रक्चर का डिजाइन या सपोर्ट सिस्टम कमजोर था, जो ढलाई का बोझ सहन नहीं कर सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें