सपा प्रत्याशी दया शंकर वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह भावुक होने के बाद रोते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि महेंद्र कठेरिया का पर्चा खारिज होने के बाद दयाशंकर वर्मा के टिकट पर अंतिम मोहर लगी थी।
उरई सदर सीट से सपा के प्रत्याशी दया शंकर वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह भावुक होकर रोते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो शनिवार का उनके सदर क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते वक्त का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि इस सीट पर सबसे पहले दयाशंकर वर्मा का ही सपा से टिकट हुआ था। अगले ही दिन इस सीट से 2017 में प्रत्याशी रहे महेंद्र कठेरिया को टिकट मिलने की चर्चा हो गई। इस बात की पुष्टि भी जिलाध्यक्ष ने की थी। काफी खींचतान के बाद महेंद्र कठेरिया का पर्चा खारिज होने के बाद दयाशंकर वर्मा के टिकट पर अंतिम मोहर लगी थी।