फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चेकिंग के दौरान दो कैश वैन से करोड़ों की नकदी बरामद, पुलिस ने कंपनी अधिकारियों से मांगे कागजात

Sat, 05 Feb 2022 06:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

वाहनों की चेकिंग के दौरान स्वरूप नगर थाना पुलिस व स्टैटिक्स टीम ने भी कैश वैन से 1.54 करोड़ रुपया पकड़ा। कैश वैन से नकदी संग पकड़े गए दो लोगों के इस संबंध में कोई प्रपत्र उपलब्ध न करा पाने पर नकदी जब्त की गई है।
विज्ञापन
कानपुर में वाहन चेकिंग के दौरान करोड़ों की नकदी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक वैन से करीब 5.74 करोड़ की नकदी बरामद की। वैन से पकड़े गए सीएमएस कंपनी के आरएम रवींद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि कंपनी केस्को के कलेक्शन का रुपया बैंक में जमा करने का काम करती है। पुलिस ने रुपयों के संबंध में प्रपत्र मांगे हैं। 

विज्ञापन

वहीं, गोल चौराहे के पास शनिवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान स्वरूप नगर थाना पुलिस व स्टैटिक्स टीम ने भी कैश वैन से 1.54 करोड़ रुपये बरामद किए। कैश वैन से नकदी संग पकड़े गए दो लोग नकदी के संबंध में कोई प्रपत्र उपलब्ध न करा पाने पर नकदी जब्त की गई है।

 

पुलिस के अनुसार सिक्योर इंडिया लिमिटेड कंपनी की कैश वैन को रोक कर चेक किया तो अंदर रखे एक बक्से में एक करोड़ 54 लाख 50 हज़ार रुपये बरामद किए गए। वैन से पकड़े गए रोहित और शैलेंद्र नाम के युवकों ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया।
 

कर्मचारियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम में एक करोड़, आईसीआईसी बैंक के एटीएम में 50 लाख व टाटा इंडिकॉम के एटीएम में 4.50 लाख रुपये डालने के लिए भेजे गए थे। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रपत्र मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें