फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: सेवानिवृत्त फौजी को रास्ते में रोककर मारी गोली, परिजन बोले- जमीन विवाद में बनी वजह, झांसी रेफर

Sun, 15 Feb 2026 10:37 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: उरई के पजौनियां गांव में सेवानिवृत्त फौजी को उनके ही भतीजे और अन्य सहयोगियों ने गोली मार दी। जमीन विवाद में हुए इस हमले के बाद घायल को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी देते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में रेंढ़र थाना क्षेत्र के पजौनियां गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी गोधन सिंह (60) को शनिवार रात रास्ते में रोककर गोली मार दी गई। आरोप है कि वारदात को उनके ही परिजनों ने अंजाम दिया। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज से झांसी रेफर किया गया है। बताया गया कि गोधन सिंह शनिवार रात अपने फार्म हाउस से बाइक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन

रास्ते में उनके बड़े भाई के बेटे सुमित सिंह भदौरिया और गांव के ही संजय सिंह भदौरिया ने कुछ साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। पहले कहासुनी हुई, इसके बाद तमंचे से फायर कर दिया गया। गोली उनके पेट में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल फौजी ने फोन कर अपने बेटे को घटना की जानकारी दी।

Trending Videos

गंभीर हालत में झांसी रेफर
गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर झांसी के रेफर कर दिया गया। घायल के बेटे अरविंद सिंह भदौरिया ने आरोप लगाया कि जमीन और पुरानी पारिवारिक रंजिश को लेकर सुमित और संजय, जो उनके ही मोहल्ले में रहते हैं और परिजन हैं।
विज्ञापन



आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

लंबे समय से उनके पिता पर दबाव बना रहे थे। पहले भी हमला किया जा चुका है। परिवार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही रेंढ़र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी अंबुज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें