फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Murder: प्रेम प्रसंग में गला दबाकर महिला की हत्या, खंदक में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Jul 2024 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में महिला का शव खंदक में पड़ा मिला है। मृतका के बेटे ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में प्रेम प्रसंग में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव खंदक में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पुत्र ने पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी बलिराम की पत्नी देवा देवी (36) का शव गांव के ही कुसमीलिया रोड के पास खंदक में पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। बताया कि महिला का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
वह कई बार युवक उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था। शुक्रवार की रात अचानक महिला गायब हो गई और सुबह उसका शव खंदक में पड़ा मिला। मृतक महिला के पुत्र मनी ने मोहल्ले के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के गले में चोट के निशान है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें