जब एक माह पहले रुपये वापस मांगे गए तो महिला ने कथित रूप से झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले फिर से पैसे मांगने पर महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी, जिससे मृतक काफी तनाव में आ गया और उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पिता मातादीन, मां उमादेवी, भाई विकास, पत्नी माधुरी और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महोबकंठ थाना प्रभारी विनोद कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।