फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Gunfire: शादी में पति-पत्नी ने की ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग; डीजे की धुन पर लहराई बंदूक, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 15 Mar 2026 09:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: हुसेपुरा जागीर गांव में शादी के दौरान भिटारी गांव के एक दंपती ने सरेआम हर्ष फायरिंग की। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेपुरा जागीर (जगम्मनपुर) में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। पति-पत्नी द्वारा की गई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार 11 मार्च को गांव निवासी देवेंद्र प्रजापति के पुत्र अंकित की शादी थी।

विज्ञापन

रात करीब नौ बजे निकासी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान महिलाएं नृत्य कर रही थीं और डीजे पर गाना बज रहा था। तभी शादी में शामिल होने आया ग्राम भिटारी का एक युवक अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंच गया और नृत्य के बीच हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। बताया गया कि युवक ने अपनी पत्नी को भी बंदूक दे दी, जिसके बाद उसने भी हर्ष फायरिंग की।

विज्ञापन





रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पति-पत्नी ने कई राउंड फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव के पूर्व प्रधान ने उन्हें फायरिंग करने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और लगातार फायरिंग करते रहे। इस पूरी घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें