फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: गुलाब जल बनाने वाली कंपनी में डीआरआई का छापा, नशीला पदार्थ बनाने की सूचना पर कार्रवाई, जांच जारी

Thu, 29 Oct 2026 01:59 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Orai News: डकोर थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरा गांव में स्थित एक गुलाब जल बनाने वाली कंपनी पर डीआरआई लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे अचानक छापेमारी की। यह कंपनी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह पाल की बताई जा रही है, जहां पिछले तीन महीनों से गुलाब जल का काम चल रहा था। 
विज्ञापन
डीआरआई की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जिले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे डकोर थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव में एक कंपनी पर छापा मारा। कंपनी गांव निवासी शैलेंद्र सिंह पाल की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी में करीब तीन महीने से गुलाब जल बनाने का काम किया जा रहा था।

विज्ञापन



विज्ञापन



वहीं, सूत्रों के मुताबिक यहां नशीला पदार्थ बनाए जाने की सूचना पर डीआरआई की टीम ने छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से गांव में हलचल मच गई। हालांकि, छापेमारी में क्या बरामद हुआ और टीम ने क्या कार्रवाई की इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें