फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हादसा: डंपर ने कार को मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटता ले गया, बाल-बाल बचे प्रोफेसर, परिवार भी सुरक्षित

Thu, 29 Oct 2026 12:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ चेकपोस्ट पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी और करीब 15-20 मीटर तक घसीटता ले गया। कार में एचबीटीयू के प्रोफेसर निर्गीश कुमार अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ सवार थे, जो हादसे में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ चेकपोस्ट पर गुरुवार सुबह 9:15 बजे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर चालक कार को 15-20 मीटर तक घसीटता रहा। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने वाहन रोका। कार में एचबीटीयू के प्रोफेसर निर्गीश कुमार समेत परिवार के तीन लोग सवार थे।

विज्ञापन

गनीमत रही कि तीनों सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद रामादेवी से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर जाम लगने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन हटवाए और यातायात सामान्य कराया। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें