फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: छात्रा से था प्रेम प्रसंग...आत्महत्या के लिए उकसाया, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 06 Dec 2023 01:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai Crime: पिता रमाकांत पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री की गांव के ही शाहिद खान से दोस्ती थी। शाहिद आवारा किस्म का युवक है और उसके अन्य महिलाओं से भी दोस्ती है। जब इसके बारे में दीक्षा द्वारा विरोध किया गया, तो शाहिद ने दीक्षा को मर जाने के लिए दुष्प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में छात्रा से प्रेम प्रसंग के बाद उसे आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना एट क्षेत्र के ग्राम हरदोई गुर्जर में सोमवार को बीएससी की छात्रा दीक्षा पाल (18) पुत्री रमाकांत पाल ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी।

विज्ञापन

छात्रा की खुदकुशी को लेकर पिता रमाकांत पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री की गांव के ही शाहिद खान से दोस्ती थी। शाहिद आवारा किस्म का युवक है और उसके अन्य महिलाओं से भी दोस्ती है। जब इसके बारे में दीक्षा द्वारा विरोध किया गया, तो शाहिद ने दीक्षा को मर जाने के लिए दुष्प्रेरित किया गया।
इससे क्षुब्ध होकर दीक्षा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस गंभीर प्रकरण को देखते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर सोमई से हरदोई गूजर जाने वाले प्रतीक्षालय के पास टीम द्वारा दबिश दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध असलाह, जिंदा व खोखा कारतूस आदि सामान बरामद
अभियुक्त द्वारा ख़ुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गई, जिसमे वांछित अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ। अभियुक्त के पास से अवैध असलाह, जिंदा व खोखा कारतूस आदि सामान बरामद हुए। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें