उरई जिले में बस स्टैंड पर बुधवार को उस समय लोगों की नजरें एक पुलिसकर्मी पर टिक गईं, जब वह वर्दी में लड़खड़ाता और गिरते-पड़ते नजर आया। किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। लोग पुलिसकर्मी की हालत को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
करीब कुछ सेकंड के वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी में दिखाई दे रहा है। वह ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है और लड़खड़ाते हुए सड़क किनारे गिरता नजर आ रहा है। वीडियो के साथ उसके नशे में होने की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई। हालांकि, पुलिसकर्मी ने शराब का सेवन किया था या नहीं। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।