फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Accident: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत और तीन घायल, पुलिस बोली- शराब के नशे में थे युवक

Wed, 22 Jan 2025 10:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: चुर्खी-उरई रोड पर तेज रफ्तार होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
orai road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां गंभीर हालत होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के भाल गांव निवासी लक्ष्मण (25), विनय उर्फ पीटू (27) व राजपुर निवासी राघव (19) अपने साथी राजपुर निवासी रिशु (28), हरिओम(24) व जैसलपुर निवासी धीरेंद्र (22) के साथ जैसलपुर से उरई जा रही शादी में शामिल होने कार से जा रहे थे।

तीन की मौके पर ही मौत
जैसे ही कार चुर्खी-उरई रोड पर सुहाकर मंदिर के पास पहुंची। तभी तेज रफ्तार होने की वजह से चालक कार का संतुलन खो बैठा और वह पेड़ से टकरा गई। इससे उसमें सवार लक्ष्मण, विनय व राघव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शराब के नशे में थे सभी
वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राजगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में रेफर भर्ती कराया। यहां से उन्हें कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक शराब के नशे में थे। उसी के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें