फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आज बनेंगे बुजुर्गों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड, साथ लाएं आधार और मोबाइल, चिकित्सकों की टीम रहेगी मौजूद

Wed, 22 Jan 2025 09:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दुर्गा प्रसाद विद्यानिकेतन व अमर उजाला की पहल पर गुजैनी में सुबह 10 बजे से शिविर लगेगा। इसमें 70 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन और अमर उजाला के सहयोग से 70 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनवाया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को सुबह 10 बजे से विद्या निकेतन के जी ब्लॉक गुजैनी स्थित परिसर में शिविर लगेगा। शिविर में कार्ड बनवाने वाले लोग अपना आधार कार्ड और मोबाइल अवश्य लाएं।

विज्ञापन

जिन लोगों का मोबाइल नंबर बंद हो गया है, वो अपने आधार कार्ड में नया नंबर अपडेट करा लें और केंद्र पर लेकर आएं। शिविर का शुभारंभ यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी करेंगे। विद्यानिकेतन के संस्थापक अध्यक्ष पं. केए दुबे पद्मेश ने बताया कि आयुष्मान कार्ड नहीं होने से बुजुर्गों को उनके इलाज में अक्सर दिक्कत आती है। इसे देखते हुए इस तरह का शिविर आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन

चिकित्सकों और कर्मचारियों की एक टीम रहेगी मौजूद
इस शिविर तक बुजुर्ग दंपतियों को लाने के लिए वार्ड मित्र कृष्णा सिंह व उनकी टीम घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रही है। इसके अलावा सभी पेंशनर्स संगठनों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की गई है कि वे अपने आसपास के ऐसे बुजुर्ग महिला व पुरुष को इस शिविर में लेकर आएं, जिनका आयुष्मान कार्ड अभी नहीं बन पाया है। शिविर में सीएमओ के नेतृत्व में चिकित्सकों और कर्मचारियों की एक टीम वहां मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें