फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Accident: टैंकर और कार की जोरदार भिड़ंत, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष की मौत, परिजनों का बुरा हाल

Wed, 10 Jan 2024 10:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: सदर कोतवाली क्षेत्र में टैंकर और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक अंकुर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेस्वर निवासी शाह प्रभू दयाल स्कूल के संचालक की कार में तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिचोली पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।

विज्ञापन

मृतक के पास से मिले कागजों से पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मोहल्ला सत्तेस्वर निवासी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकुर पोरवाल पुत्र स्व. अरविंद पोरवाल बुधवार को अपनी कार से किसी काम से निकले थे। जैसे ही उनकी कार जालौन चौराहा के पास ओवरब्रिज पर पहुंची ही थी।
तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर चालक कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक की तरफ का कार का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कार चला रहा अंकुर कार में अंदर फंस गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें