फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: अग्निपथ के विरोध में शरारती तत्वों ने एक्सप्रेस-वे पर डाले ईंट-पत्थर, आधा घंटे प्रभावित रहा आवागमन

Fri, 17 Jun 2022 12:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में शरारती तत्वों ने एक्सप्रेस-वे पर ईंट-पत्थर डालकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने शरारतीतत्वों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर पड़े ईंट-पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तालग्राम में सेना भर्ती के लिए सरकार की ओर से घोषित की गई अग्निपथ योजना का जिले में भी विरोध हुआ। शरारती तत्वों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ईंट-पत्थर डालकर जाम लगाने का प्रयास किया। आधे घंटे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जानकारी मिलते ही यूपीडा ने तत्काल ईंट-पत्थर हटवाएं।

विज्ञापन


पुलिस ने शरारती तत्वों की तलाश शुरू की है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे तालग्राम थानेकी सीमा पर भवनियापुर गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ जाने वाले लेन पर शरारती तत्वों ने ईंट-पत्थर डाल दिए। इससे कई चालकों ने वाहन रोक दिए। सूचना पर यूपीडा के अधिकारी और 112 डायल की टीम पहुंची।

यूपीडा की टीम ने लेन पर पड़े ईंट-पत्थरों को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल की। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि उन्हें एक्सप्रेसवे पर ईंट-पत्थर पड़े होने की जानकारी नहीं मिली है। आगरा, फिरोजाबाद और इटावा पुलिस से संपर्क कर जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें