ऐशान्या बोलीं- पीएम हमारे अभिभावक
वहीं, शुभम की पत्नी ऐशान्या ने कहा कि मेरा किसी देश को संदेश नहीं है…मेरा संदेश आतंकियों को है। अब वो पाकिस्तान में छुपे है, तो वहां के लिए संदेश है कि तुमने हम 26 महिलाओं के सिंदूर को उजाड़ दिया सोचा कि ये लाचार बेटियां जीवन भर तड़पेगी। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि हमारे प्रधानमंत्री हम सबके अभिभावक है।
देश की सेना और देश के नेतृत्व पर गर्व
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर नाम देकर हम सभी महिलाओं को यह संदेश दिया है कि हम सब साथ हैं। शुभम सहित तमाम नौजवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी आज देश की सेना ने आतंकियों से बदला ले लिया। हम सभी को देश की सेना और देश के नेतृत्व पर गर्व है। उम्मीद है कि आतंकियों का पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा।