फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अवनीश दीक्षित के चार साथियों की खुली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सिविल लाइंस स्थित एक हजार करोड़ की जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में जेल गए अवनीश दीक्षित के चार साथियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। हिस्ट्रीशीट खुलने के साथ ही चारों की निगरानी शुरू हो गई है। दो आरोपी सगे भाई है। इसके अलावा एक खुद को अधिवक्ता और दूसरा सपा नेता बताता है। ये सभी कानपुर रेंज स्तर पर रजिस्टर्ड अवनीश दीक्षित गैंग के सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास के मामले में पिछले साल 28 जलाई को अवनीश दीक्षित और उसके साथियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनके खिलाफ डकैती समेत अन्य धाराओं में दो मामले दर्ज हुए थे। इसमें हरेंद्र मसीह और अवनीश समेत 13 नामजद और 25 अज्ञात लोग घटना में शामिल थे। पुलिस अवनीश दीक्षित, हरेंद्र मसीह समेत कई लोगों के खिलाफ 26 अक्तूबर को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
किदवई नगर थाने में अवनीश दीक्षित उसके साथी मनोज यादव उर्फ वसूली बंदर की बादशाहीनाका थाने में हिस्ट्रीशीट भी पुलिस खोल चुकी है। अब पुलिस ने अवनीश के साथ कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी खुद को अधिवक्ता बताने वाले जितेश झा, सपा नेता बताने वाले राहुल वर्मा के अलावा सिविल लाइंस स्थित मैथाडिस्ट कंपाउंड के दूध वाला बंगला निवासी अर्पण एरियल और उसके भाई अभिषेक एरियल की शनिवार को कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। कोतवाली प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि चारों आरोपियों पर दर्ज मामलों को देखते हुए सभी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें