फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाै दिन में सिर्फ 27 हजार ने भरा स्वगणना फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पहली बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से हो रही जनगणना में लोग घर बैठे अपना स्वगणना फॉर्म भर सकते हैं। अपने मकान का डिजिटल मैप भी अपलोड कर सकते हैं। इसके बावजूद आम आदमी से लेकर सरकारी कर्मचारी तक इस प्रक्रिया से दूरी बना रहे हैं। स्थिति यह है कि नौ दिनों में जिले में सिर्फ 27 हजार लोगों ने ही ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म भरा है जबकि 21 मई इसकी अंतिम तिथि है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र तक जागरुकता अभियान चलेगा।
विज्ञापन


22 मई से 30 जून तक जनगणना का पहला चरण चलेगा जिसमें जिले के करीब 11 हजार प्रगणक घर-घर जाकर 33 सवालों के जवाब जुटाएंगे। इसमें मकान, परिवार और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी। इसके बाद फरवरी 2027 में दूसरे चरण की जनगणना शुरू होगी।

प्रशासन का कहना है कि यदि अधिक से अधिक लोग पहले ही स्वगणना फॉर्म भर देंगे तो प्रगणकों का काम आसान होगा और जनगणना तेजी से पूरी हो सकेगी। शासन ने सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को भी स्वगणना फॉर्म भरने के निर्देश दिए हैं। जिले में करीब 32 हजार सरकारी कर्मचारी और 30 हजार पेंशनर हैं।
विज्ञापन

जनगणना अधिकारी डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि फॉर्म भरने के बाद 11 अंक का एक यूनिक नंबर जारी होगा जिसे प्रगणक को बताना होगा। अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो उसे बाद में सुधारा भी जा सकेगा।

ये होंगे 33 सवाल

जनगणना के दौरान भवन और मकान नंबर, मकान की स्थिति, दीवार-फर्श-छत की सामग्री, परिवार के सदस्यों की संख्या, पेयजल, बिजली, शौचालय, रसोई, इंटरनेट सुविधा, मोबाइल, वाहन, ईंधन, मुख्य अनाज समेत कुल 33 बिंदुओं पर जानकारी ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें