फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना कुर्ता और चप्पल के घूमे विधायक अमिताभ बाजपेई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आर्यनगर के सपा विधायक अपनी शपथ के मुताबिक शनिवार को बिना कुर्ता और चप्पल के घूमे। वे कार्यक्रमों में भी नंगे पैर गए। तत्कालिक सहायता के लिए चकरपुर मंडी अध्यक्ष सौरभ पांडेय को विधायक अमिताभ बाजपेई ने 10 हजार रुपए दिए, जिससे पल्लेदारों के भोजन आदि व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन

चकरपुर मंडी में हुए अग्निकांड के बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित व्यापारियों, किसानों एवं पल्लेदारों से मिलने घटनास्थल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला, कप्तान सेन, धर्मेंद्र सिंह बाली, आफताब आलम, राजकुमार चौहान, वीरेंद्र त्रिपाठी, अंकित सचान, अंकुर शुक्ला, अर्पित यादव आदि रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मंडी परिसर में आग से प्रभावित दुकानों एवं चबूतरों का निरीक्षण कर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। विधायक बाजपेई ने मौके से ही प्रमुख सचिव कृषि से फोन पर बात की और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई। मंडी सचिव विजयन बलियान को ज्ञापन दिया। इसमें मंडी के क्षतिग्रस्त चबूतरे एवं 44 दुकानों का पुनर्निर्माण आरसीसी ढांचे में कराने की मांग की। प्रभावित पल्लेदारों के लिए समुचित व्यवस्था एवं परिचय पत्र बनाए जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें